३१ मई, आज से दो साल पहले इसी दिन भोजपुरियासिनेमा.कॉम की लॉन्चिंग भोजपुरी सितारे दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने अपने हाथों किया था। हमें याद है जब हमने यह साईट शुरू की थी तब हमें काफी कुछ सुनने को मिला था, "अरे दो दिन का शौक है यह, महीना दो महीना में बंद हो जायेगा", "भोजपुरी फिल्मों की कई साईट देखीं हैं, कुछ दिन के बाद ही बंद हो जाती हैं", ऐसे कई ताने भी हम लोग को मारे गए। लेकिन आज, जबकि हमने २ साल का सफ़र तय कर लिया है, ख़ुशी होती है यह सोच के कि हमने अपने आलोचकों को बिना कुछ कहे करारा जवाब दे दिया है।
दो साल का यह सफ़र कत्तई आसन नहीं था, क्योंकि हमारे पास कोई बिजनेस मॉडल नहीं था तो पैसों की दिक्कत ज्यादातर समय बनी रहती थी। भोजपुरी निर्माताओं को, निर्देशकों को, कलाकारों को इस साईट का मकसद और भूमिका समझाना भी एक बहुत बड़ा कार्य था क्योंकि दुर्भाग्यवश, भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शक तो वेबसाईट पर रहते हैं पर इंडस्ट्री के लोग यह बात समझने में अक्सर भूल कर जाते हैं।
भोजपुरियासिनेमा.कॉम के ज्यादातर दर्शक मुंबई, दिल्ली, पटना, वाराणसी और पंजाब के होते हैं जहां भोजपुरी फिल्मों के दर्शक भी सबसे ज्यादा रहते हैं, हर महीने इस साईट के ५०,००० पन्ने खंगाले जाते हैं और हर महीने इस साईट पर २५,००० दर्शक आते हैं, जो कि अपने आप में एक बड़ा वर्ग है।
हमने जब यह साईट शुरू कि तो एक वर्ग हमेशा दिखा जो भोजपुरी फिल्मों के खिलाफ था, उनकी आपत्ति थी कई हर भोजपुरी फिल्म हिट और हर भोजपुरी कलाकार सुपर स्टार कैसे होता है ? इस बात को हमने ध्यान में रखा, और कोशिश की हमेशा सच का साथ दिया जाए। सच का साथ देना आसान नहीं होता है इसलिए हमें धमकियां भी मिली, "गोली मार देब, उठवा लेब तोहके, बनारस छोड़ के भागे के पड़ जाई" और भी बहुत कुछ बकवास सुनने को मिला। पर जब हमने इन्ही लोग के सच्चाई जानने की कोशिश की तो लोग टाल मटोल करने लगे, जैसे की कुछ हुआ ही ना हो।
खैर, जब एक हमने एक चुनौती स्वीकार की है तो ऐसी दिक्कते आती ही रहेंगी और ऐसी दिक्कतें ही हमारे चरित्र की परीक्षा लेती रहेंगी। ख़ुशी इस बात की है कि अभी तक इन चुनौतियों को हमने सफलतापूर्वक स्वीकार किया है। ऐसा नहीं था कि हमने कभी हिम्मत नहीं हारी, पर हमारे भाई-बंधुओं ने हमें हमेशा हिम्मत दी, हौसला बढाया और अब शायद यह सफ़र अपने मंजिल पर जा कर ही दम लेगा।
आकाश दूबे
10 comments posted (Showing 1 to 10)hum log hai aap logo santh himat na hare.happ 2nd year good of luck
Posted by : Ajit raj aditya at 13:19:20 on 2012-07-11
I.am.don.i.give.you.sone.moka.hilla.dunga
Posted by : Deepak at 21:46:49 on 2012-06-16
ap ki site ke 2 sall ki sandar saflta pr badhi.
Posted by : arun kumar at 10:37:55 on 2012-06-16
Dear Aakaash and shahnawaz , Congratulations on completing 2 years. you guys are doing great job.. I would also like to mention that if you guys are getting dhamki and stuff.. then its proven that you guys have created your value in their eyes and your opinion about their work do matter that's why they want you to shut up.. anyway.. great going..and I would like to help you guys to get a stable business model . send me your contact no. at given email address and then we can talk about it.
Posted by : sanimahall.com at 15:09:50 on 2012-06-14
हमारे तरफ से आपको ढेर सारी सुभकामनाये ,आप इसी तरह निष्पक्ष को कर लिखते रहे ,आप की तरक्की और नाम बढ़ता रहेगा ,रंजन सिन्हा (
Posted by : ranjan sinha at 11:47:17 on 2012-06-06
प्रिय आकाश और शाहनवाज , वाकई आज का दिन यानि ३१ मई 2010 "भोजपुरी फिल्म के प्रचार , प्रसार और उसके दुनिया के पटल पे प्रमुखता दिलाने की दौड़ में आगे निकलने" के एक छोटे से प्रयास का एक बड़ा परिणाम है ... शाब्बाश.. ऐसे ही प्रयास की हरएक क्षेत्र में आवश्यकता है .. कामयाबी तो अवश्य ही मिलेगी ..आपलोगों के इस प्रयास की कामयाबी स्वतः इसका सबूत है .. एक बार पुनः बधाई और आशीर्वाद ...
Posted by : Alok at 21:16:06 on 2012-05-31
congratulation
Posted by : vikash kumar at 17:32:42 on 2012-05-31
सर जी नमस्ते भोजपुरी फिल्म में मौका मिल सकता है , प्लीज़ एक मौके की तलास है ,रेस्पोंसे जरुर दीजयेगा
Posted by : vikash kumar at 17:31:18 on 2012-05-31
congratest
Posted by : BhojpuriMusicjagat at 15:25:56 on 2012-05-31
congratulations. sanjay bhushan
Posted by : sanjay bhushan at 15:02:06 on 2012-05-31
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Rickshaw Wala I Love You Title Promo
Rickshaw Wala I Love You Trailer 2
Dhadkela Tohre Naame Karejwa Trailer
Rickshaw Wala I Love You Trailer