हीरो : फिल्म समीक्षा

15-07-2011


बारूद

श्री साईं प्रोडक्शंस कृत एंड निरहुआ इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत फिल्म हीरो कहानी है एक पॉकेटमार और टिकट ब्लैकियर देव (प्रवेश लाल यादव) की जो पूजा (शुभी शर्मा) से बहुत प्यार करता है। एक दिन देव की मुलाक़ात पटना के ए.सी.पी.विक्रम राठौड़ (अवधेश मिश्र) से होती है जो देव की बहादुरी से प्रभावित होकर एक "सीक्रेट पुलिस" के रूप में नौकरी देता है। बतौर सीक्रेट पुलिस, देव का काम पटना में माफिया शंकर ठाकुर का सफाया करना है। क्या देव 'हीरो' बनकर शंकर ठाकुर का खत्म कर पाता है, क्या देव अपने प्यार को हासिल कर पाता है, यही फिल्म की कहानी है।


हालांकि फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं है, परन्तु फिल्म की ट्रीटमेंट और कलाकारों के परफार्मेंस की वजह से फिल्म काफी प्रभावी बनी है। खासकर फिल्म का पहला हाफ दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी कामयाब रहेगा। फिल्म के निर्देशक सुब्बा राव गोसंगी के इस फिल्म में यह सुनिश्चित किया है दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में लगातार बनी रहे जिसमें वह काफी हद तक सफल होते हैं। फिल्म के शुरुआत के एक्शन सीन हों या फिर कॉमेडी सीन, दर्शक लगातार अपने से सीट से चिपका रहेगा।


फिल्म का प्रभाव दुसरे हाफ में कम होता दिखता है जहां फिल्म में प्रकाश जैस के ट्रैक को काफी समय दिया है जिससे फिल्म थोड़ी सी हलकी पड़ जाती है। अगर यह कॉमेडी ट्रैक फिल्म में ना होता या बहुत कम होता तो फिल्म का क्लाइमेक्स काफी मजबूत होता। दुसरे हाफ की इस कमजोरी के कारण फिल्म बेहतरीन होते होते रह गई।


अगर 'हीरो' को प्रवेशलाल यादव की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रवेश ने इस फिल्म में शानदार परफार्मेंस दी है और इस फिल्म में इनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है जो अभी तक नदारद था। शुभी शर्मा ने अपना रोल इमानदारी के साथ निभाया है जबकि अवधेश मिश्रा सिद्ध करते हैं कि वह इस इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। सत्यप्रकाश ने अपना रोल बढ़िया निभाया है। प्रकाश जैस एक तरफ जहां पहले हाफ में बेहतरीन रहे हैं वही दुसरे हाफ में फीके नज़र आते हैं। बाकी कलाकारों का अभिनय ठीक ठाक रहा है।


फिल्म में कुल ७ गाने लिए गए हैं, जो फिल्म के मूड के साथ तालमेल खाते हैं। फिल्म का प्रोडक्शन वैल्यू काफी ज्यादा है जो पूरी फिल्म में झलकता है। फिल्म में एक्शन डायरेक्टर वेंकट ने बेहतरीन काम किया है और काफी अच्छे सीन दिए हैं। फिल्म का सम्पादन और चुस्त हो सकता था। फिल्म का बैकग्राऊंड म्यूजिक बढ़िया है। फिल्म के पोस्टर और पब्लिसिटी डिजाइन बेहतरीन बने हैं।


कुल मिलाकर हीरो एक अच्छी एक्शन और मसालेदार फिल्म है जो दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेगी। एक तरफ जहां फिल्म के एक्शन सीन फिल्म का मजबूत पहलू है, वहीँ फिल्म का दूसरा हाफ फिल्म की संभावनाओं को कम करता है। फिल्म को बेहतरीन पब्लिसिटी के चलते यू।पी व बिहार में काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए आशा है की फिल्म अपने निर्माताओं के लिए फ़ायदा का सौदा साबित होगी।


रेटिंग: ***


आकाश दुबे

 

 

bhojpuriya cinema readers 6 comments posted (Showing 1 to 6)

वेरी गुड

Posted by : Akhatar Mansuri at 14:48:28 on 2013-05-18

हीरो फ़िल्म आप का स्वागतम में प्रदीप कुमार राम में काम तलास है

Posted by : PRADEEP KUMAR RAM at 14:52:05 on 2013-03-21

i also want to make

Posted by : karan agarwal at 13:52:10 on 2012-12-24

hima bhojpuari gana download kra khateri ka ago samipl idaa btavl jaa hmika bhojpuari gana bhuth sundar lagta hi

Posted by : suryanath sharma at 13:36:06 on 2012-10-12

me bhojpuri film very like and best hero film. I 10 chance look

Posted by : ashish jaiswal at 14:08:12 on 2012-07-22

this मोविएस इस वैरी गुड मोविएस

Posted by : Rahul sharma at 22:02:28 on 2012-07-17

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

‘‘नाच नचईया धूम मचईया’’ २७ अगस्त से मोनिका बत्रा अब पवन सिंह के साथभोजपुरियासिनेमा॰काँम रिसर्च : दिनेश लाल यादव, पाखी सर्वश्रेष्ठभोजपुरी फिल्मों में मिस कोलकाता मिथिला टॉकीज की फिल्म में निरहुआनिसार खान भोजपुरी फिल्मों मेंरवि किशन की नौकरानी ने की खुदखुशी भोजपुरिया मजदूर शीघ्र होगी प्रदर्शित "प्रेम युद्ध" का मुहूर्त, मिका ने की रिकार्डिंग "प्रीत ना जाने कवनो रीत" को मिला U सर्टीफिकेट

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Rickshaw Wala I Love You Title Promo Rickshaw Wala I Love You Trailer 2 Dhadkela Tohre Naame Karejwa Trailer Rickshaw Wala I Love You Trailer