बारूद : फिल्म समीक्षा

04-10-2011


बारूद

दुर्गापूजा के उपलक्ष पर रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म बारूद रमाकांत प्रसाद द्वारा निर्मित और निर्देशित की गयी है। “दीवाना”, “दाग” और “लागल रहा ऐ राजा जी” जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले रमाकांत प्रसाद ने इस फिल्म में विराज भट्ट को मुख्य नायक के तौर पर लिया है जबकि फिल्म की नायिका मोनालिसा और प्रिया शर्मा हैं। फिल्म की कहानी है एक लडके की, जो अपने माँ को बचाने के खातिर अपने मालिकों का गुलाम बन जाता है पर जब उसके मालिक उसी के परिवार के ऊपर अत्याचार करते हैं तो उनसे बदला लेने के लिए यह लड़का बारूद बन जाता है और अपने मालिकों को एक एक कर के मार डालता है।


बारूद की शुरुआत अच्छी है पर फिल्म कभी भी बराबर गति पर चल नहीं पाती है। फिल्म में जब जब दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती है, तब तब फिल्म अपना ट्रैक बदल कर बेमतलब के गानों और द्विअर्थीय सीन्स पर चली जाती है और यही वजह है फिल्म का प्रभाव काफी हद्द तक कम होता दिखता है। फिल्म में सबको बराबर का मौक़ा देने के चक्कर में फिल्म काफी प्रभावित होती है।


फिल्म में संगीत रूटीन सा ही है और अशोक कुमार दीप इस बार कुछ ख़ास नहीं कर पाए है। ज्यादातर गाने पुराने गानों के रीमेक से ही लगते हैं। फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स अच्छे बन पड़े हैं और प्रभावित करते हैं। फिल्म के सम्पादन में काफी झोल हैं और इसे चुस्त किया जा सकता था।


फिल्म में अदाकारी की बात करें तो विराज भट्ट कुछ ख़ास नहीं कर पाएं हैं, उनके चेहरे पर एक सा भाव ही दिखता है। मोनालिसा ने अपना रोल इमानदारी से निभाया है पर उनका चरित्र काफी भ्रमित करता है, एक पल जहां वह कड़क पुलिस आफिसर के रूप में दिखती हैं तो अगले ही पल वह बागों में गाने गाती दिखती हैं। प्रिया शर्मा ने अच्छी अदाकारी की है हालांकि फिल्म में उनका कुछ ख़ास रोल नहीं है।


फिल्म में सबसे मजबूत कैरेक्टर वन्दिनी मिश्र का दिखता है जो कि विराज भट्ट के माँ के रोल में है और फिल्म में सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। फिल्म के नकारात्मक पात्रों की बात करें तो अयाज खान और नीरज राज पौडेल अपने रोल में फिट बैठते हैं जबकि बिपिन सिंह और दीपक भाटिया ओवरएक्टिंग करते दिखते हैं। रमाकांत प्रसाद के प्रिय गोलू अपने एक ही रोल को हर फिल्म में निभाते दिख रहे हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने अपने द्विअर्थीय डायलाग और सीन्स से दर्शकों को हंसाने का असफल प्रयास किया है।


कुल मिलाकर बारूद अपनी खामियों की वजह से एक औसत फिल्म बन कर रह जाती है हालांकि दुर्गापूजा-दशहरा पर रिलीज होने, अपने एक्शन कंटेंट और बढ़िया पोस्टर व लुक की वजह से फिल्म ने अच्छी ओपनिंग ली है।


Source : EDITORIAL

 

 

bhojpuriya cinema readers 11 comments posted (Showing 1 to 10)

फिल्म अच्छी वही होती है जो सच के साथ चलती है !बेसिर पैर की कहानी .बे मेल दृश्य .ऐसे गाने जो समझ में न आये .दर्शको का पैसा व समय दोनों बर्बाद करते है !

Posted by : umashankar srivastava at 12:37:56 on 2012-03-24

yeh movie sand kar do

Posted by : pawan kumar at 14:09:14 on 2012-01-14

bjsdhfjdsfds jndfdsfj df dsnfjndsjf ndsf sdfdskjfdsf dsjf ndsf ndsjfnds

Posted by : pawan at 17:37:24 on 2012-01-04

dthkldvclkdjvlfvjlvnkl ld flckvb vl/fcmb.dxcjo

Posted by : kalam at 16:05:49 on 2011-12-18

kjdfhlkxlcjk fgfhhfh

Posted by : AMAMR at 19:45:23 on 2011-10-28

any idea when the vcd/dvd of this movie will release? or where can I get it? I live in south India so there is no scope of the same getting released here...

Posted by : Hey at 22:41:13 on 2011-10-08

क्यों भैया, सच्चाई लिखा गयी तो सबको बुरा कहें लग रहा है ??? खिचड़ी बनाओगे फिल्म की जगह तो ऐसा लताड़ मिलना जरूरी है... अब बोलो फिल्म सुपरहिट है, बम्पर हित है, सुपरस्टार है, एक्शन स्टार है... पहली बार भोजपुरी फिल्म को लताड़ पड़ने पर मज़ा आ रहा है जो भी बोलो

Posted by : Chandraprakash at 17:21:07 on 2011-10-04

हा .. हा .. हा .. कहा राजा भोज और कहा गंगू तेली ..

Posted by : dilip at 16:08:41 on 2011-10-04

उमा शंकर जी अपने बहुत ही अच्छी बात कही हमारे डेल्ही में इस फिल्म ने निरहुआ की कई फिल्मो से ज्यादा की ओपनिंग ली है और लगता है की टोटल बिज़नस भी ज्यादा ही होगा

Posted by : vikram at 16:06:18 on 2011-10-04

दिलीप भैया हमने भी फिल्म देखी.. फिल्म में जो आईटम सॉंग और मार धाड का फिल्मांकन किया गया है मुझे याद ही नहीं की आज के पहले ऐसा शानदार फिल्मांकन कभी किया गया हो .. केवल आलोचना न करे .. अच्छी बातो की तारीफ भी करे .. आज भोजपुरी सिनेमा में दिनेश के बाद अब एक दूसरा स्टार पैदा हुआ है जो इतनी बढ़िया ओपनिंग दिलाने में सक्षम हो

Posted by : uma shankar at 16:00:56 on 2011-10-04

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

पारिवारिक फिल्म है "मेहरारू चाही..." : मनोहर झा अन्याय के खिलाफ पाखी की खून भरी मांगअभिनेत्री रूबी सिंह ने आत्महत्या की रवि किशन : एक शुक्रवार तीन फिल्मे मनोज तिवारी का नया शो ‘भारत की शान’दुर्घटना में भावना तिवारी घायल, एक हाथ गवायाँ भोजपुरी फिल्म अन्ना के आंधी बनाने की घोषणा ३० मार्च को रिलीज होगी ‘राजा जी’भोजपुरी पर्दे पर "भिखारी ठाकुर" की "बिदेसिया"जहानाबाद पहुंचा ‘कालिया'

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Durga Movie Trailer Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo