मेरी सफलता के सभी हकदार हैं - रवि किशन

2011-01-10 Ravi Kissen

भोजपुरी फिल्मो के स्टार रवि किशन की ख्याति आज चारो ओर फ़ैल रही है। साल २०१० में जहां उन्होंने ढेर सारे अवार्ड व सम्मान मिले वहीँ उनकी फिल्मो ने भी सफलता का परचम लहराया। भोजपुरी के चैनेल महुआ टीवी ने भी अपने सर्वे में उन्हें साल २०१० के लिए भोजपुरी सिनेमा का नंबर एक अभिनेता घोषित किया। इसके पूर्व हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री डॉ। रमण सिंह के हाथो कला सम्राट सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व इसी साल उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार रत्ना से सम्मानित किया था। रवि किशन ने हिंदी फिल्म जगत और छोटे परदे पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई है। जहां तक भोजपुरी फिल्मो की बात है तो इस साल रिलीज़ हुई उनकी फिल्म देवरा बड़ा सतावेला इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जा रही है। रवि किशन से उनके फ़िल्मी सफ़र, उनको मिल रहे सम्मान और आगामी योजना पर उनसे विस्तृत बातचीत हुई। प्रस्तुत है कुछ अंश :


प्रश्न. साल २०१० आपके लिए कैसा रहा ?

उत्तर. मैंने अपने बीस साल के फ़िल्मी सफ़र में ढेर सारे उतार - चढ़ाव देखे हैं इसीलिए असफलता से घबराता और सफलता से ज्यादा खुश नहीं होता . जहाँ तक साल २०१० की बात है तो मैं इसे अपने कैरियर के कुछ चुनिन्दा अच्छे साल में एक मानता हूँ.. इस साल मुझे मनोरंजन के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सम्मान मिला है... कई बड़ी कंपनियो ने अपने प्रोडक्ट के लिए मुझे अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है ...


प्रश्न. किसको देना चाहेंगे अपनी इन सफलता का श्रेय ?

उत्तर. बेशक अपने माता - पिता के आशीर्वाद और दर्शको को जिनकी बदौलत आज हर क्षेत्र के लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं। सफलता के हकदार मेरा परिवार भी है जिन्होंने मेरे बुरे दौर में मुझे हौसला दिया जिससे मुझे नई शक्ति मिली लेकिन मैं धन्यवाद देना चाहूँगा पूरी भोजपुरी जगत को, अपनी हिंदी फिल्म जगत के सभी कलाकारों को, निर्देशकों को और निर्माताओ को जिन्होंने मुझपर भरोसा किया । भोजपुरी जगत में मेरे सह नायक से लेकर स्पोट बॉय भी मेरी सफलता के हकदार हैं। सारे निर्देशकों ने मुझे भरपूर सहयोग दिया जिसकी बदौलत अच्छी अच्छी फिल्मे बनी । मणिरत्नम, श्याम बेनेगल, राज कुमार संतोषी, डॉ॰ चन्द्र प्रकाश द्वेदी दिगज्जो का मैं धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं कांग्रेस पार्टी का भी शुक्रगुजार हूँ जो मुझपर भरोसा कर रही है।


प्रश्न. भोजपुरी फिल्मो के अलावा आपने हिंदी फिल्मो में भी अपनी छाप छोड़ी है। और क्या कर रहे हैं आप ?

उत्तर. यह सच है की आज भोजपुरी फिल्म जगत में भारी व्यस्तता के वावजूद मैं हिंदी फिल्मे और टीवी शो भी कर रहा हूँ, अगर आपमें काम के प्रति लगन और जूनून है तो हर क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ जाती है। मुझे ख़ुशी है की मैं हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज मणिरत्नम, श्याम बेनेगल की फिल्मो का हिस्सा होने के साथ साथ भोजपुरी के अनजाने निर्माताओ के साथ भी काम कर रहा हूँ। हकीकत तो यह है की मेरे लिए मेरा मेहनत ही मेरी पूजा है, ये मेरी मेहनत और इमानदारी से किया गया काम ही है की आज मैं इतना व्यस्त हूँ। एक ओर जहां मैं सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद कर रहा हूँ। वहीँ डॉ॰ चन्द्र प्रकाश देवडी जी की फिल्म अस्सी कासी भी कर रहा हूँ, इसके अलावा मेरे पास फिल्मो की लम्बी कतार है। जहां तक टीवी शो की बात है तो लोगो ने भोजपुरी चैंनल महुआ के शो सुर संग्राम इमेजिन टीवी के चर्चित शो राज पिछले जन्म का में मुझे सराहा ही है जल्द ही स्टार टीवी के एक शो का भी हिस्सा बन्ने वाला हूँ।


प्रश्न. विज्ञापन फिल्म भी कर रहे हैं ?

उत्तर. हाँ मैं कई विज्ञापनों में भी काम कर रहा हूँ। शिखर पान मसाला, मोनाको बिस्कुट, जिसको सरिया, पार्ले जी, डाबर सहित कई बड़ी कंपनियों का मैं बिहार उत्तरप्रदेश के लिए ब्रांड अम्बेसडर हूँ। इसके अलावा भी कई ब्रांड हैं मेरे पास ।


प्रश्न. आज आप सफलता के उत्कर्ष पर हैं ।कैसा महसूस करते हैं जब आप आज और बीते पलों में फर्क महसूस करते हैं ?

उत्तर. सफलता किसे अच्छी नहीं लगती, लेकिन मुझे ये कहने में कोई हर्ज़ नहीं है की इस सफलता को पाने के लिए किस तरह मेहनत की है मैंने। मुझे वो दिन भी याद है जब कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के बाहर घंटो खड़ा रहना पड़ता था लेकिन आज उसी कंपनी में लोग मेरा इंतज़ार करते हैं। कहने का मतलब ये है की एक बार अगर दर्शको ने आपको प्यार करना शुरू कर दिया तब आपके सारे बंद दरवाजे खुल जाते हैं। लोगो का नज़रिया आपके प्रति बदल जाता है।


प्रश्न. क्या है आपकी फिल्मो में जो लोग दीवाने बने हैं ?

उत्तर. इस साल की सबसे बड़ी हिट देबरा बड़ा सतावेला है जिसमे मैंने अपनी पत्नी के प्यार में पागल पति की भूमिका में हूँ। उसके बाद मेरी फिल्म बलिदान रिलीज़ हुई है, जिसमे मैंने तीन अलग अलग किरदारों को जिया है, उनमे से मेरा पसंदीदा किरदार साठ साल के बूढ़े वाला किरदार है। अन्याय के खिलाफ उस बुजुर्ग द्वारा उठाया गया कदम आम लोगो के लिए प्रेरणा श्रोत बन गया है, जहां तक सत्यमेव जयते की बात है तो मैं इसे एक परिपूर्ण फिल्म मानता हूँ। फिल्म में जहां जबरदस्त एक्शन है वहीँ भरपूर मसाला भी जो दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। जहां तक जरा देब दुनिया तोहरा प्यार में की बात है तो ये एक लव स्टोरी है । सत्यमेव जयते से भोजपुरी जगत को एक नई अदाकारा मिल गया है। पटना की अक्षरा इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में छा गयी है। जरा देब दुनिया तोहरा प्यार में के बारे में तो सबको पता है। अमेरिकन कंपनी की यह फिल्म दुनिया के दो प्रतिष्ठित फिल्म समारोह कांस फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है। लहरिया लूटा ये राजा जी में मेरी भूमिका एक एक्शन हीरो की है, मार देब गोली केहू न बोली में मैं एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में हूँ। ।


 

 

bhojpuriya cinema readers 24 comments posted (Showing 1 to 10)

मेरा नाम मितेंद्र सिंह है , और मुझे एक चांस दी जी भोजपुरी मूवी येया सीरियल मई, और मुझे यकीं है की हम अच कर के दिखेंगे , और बिहार के नाम रोशन करेंगे जय बिहार.............

Posted by : Mitendra at 16:04:23 on 2012-04-07

ka ho bhi sahab phonwa na karba hamar numberwa nu 9454003757

Posted by : ashutosh at 16:50:57 on 2012-03-26

रवि किशन जी नमस्कार . आप दिनों दिन आकाश की बुलंदिया छुते रहे ! हमारी शुभकामनाये आपके साथ है ! प्रेम से बोलिए हर हर महादेव !

Posted by : umashankar srivastava at 13:49:25 on 2012-03-24

ravi bhya namaskar bahut khushi hota apse bt krke apka interview hnke bahut acha lagal hmke apse ek bar phone pe bt kare ke man ba halaki bat kaile kata aukad naikhe kaheki aap ta bahut bad hasti bani.fir v agar apke busy schedule se apke time mile ta humke phone jarur kari.7415779146

Posted by : VISHAL MALL at 06:45:22 on 2012-03-21

nice........

Posted by : anil k sadhu at 23:48:33 on 2012-02-06

sir only one role bojpuri films

Posted by : Dharmendra kumar at 11:18:19 on 2012-01-31

ravi bhaiya hmra raua ke sath film me kam kare chaht bani hm ek garib ghar ke pandit bani hm pahle se epta me kam kr chukal bani epta kalakar bani chhota mota acting kareni piz ravi bhaiya hmra kam di hmra bhahut aasa ba raua pr

Posted by : kunal upadhyay at 10:28:58 on 2012-01-23

Ravi kishan jee rwa ke filam ke t ham diwana hogel bani rwa ke sath ham yego filam bnabe ke chaht bani आप अपना मोबाइल नंबर डीजे गा

Posted by : kishan kumar paswan at 17:45:02 on 2012-01-18

wah bhaiya ravi apne to kamal kar diya..........

Posted by : prem unique at 05:12:23 on 2011-12-21

Respected ravi kishan SIR myself BIPIN OJHA Maine bahut koshis ki aap se sampark karun, aapki company ka adress dhundha nahi mila, lachar hokar mai ye massege likh raha hun mai ek bhojpuri script writer hun aur maine aap ki chhavi ko dhyan me rakhkar tin script aur gaane likhe hai agar aap is massage ko padhkar koi rasta bataven to mere telant ki pariksha ho sake thank u mera no hai-09974359242 id bipin.ojha@yahoo.in

Posted by : BIPIN OJHA at 11:19:21 on 2011-12-12

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

कुमार सानू के गाने के साथ इंतकाम का हुआ शुभारम्भ संतोष मिश्रा ने संभाली निर्देशन की कमान रवि किशन : बुरा रहा २०११बिग हिन्दुस्तान राईजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित हुए प्रदीप पाण्डेकेबीसी के हॉट सीट पर मालिनी अवस्थी"देवता" से भोजपुरी पर्दे पर अंजनी चतुर्वेदीक्या हम सच में भोजपुरी फ़िल्में बना रहे हैं ?“देसवा” के प्रीमियर के साथ भोजपुरी फिल्म महोत्सव के समापन आजट्रक ड्राइवर की रिलीज टली; बारूद अब ४ अक्टूबर कोमेरे तपस्या पर अंगुली उठाने का किसी को हक़ नहीं : रवि किशन

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Durga Movie Trailer Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo