मैं किसी नम्बर गेम में विश्वास नहीं करती : रानी चटर्जी

2010-07-01

रानी चटर्जी इस मामले में वाकई खुशनसीब हैं कि उन्हें हमेशा भोजपुरी फिल्मों में चैलेंजिंग भूमिकाएं ही मिली हैं। बीते साल जहां जीतेश दुबे की फिल्म ‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’ ने उन्हें नम्बर वन की कुर्सी पर बैठा दिया वहीं इस साल रानी चटर्जी अपनी फिल्म ‘पायल’, ‘भईया के ससुरारी में’, ‘सांवरिया आई लव यू’ और ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’ को लेकर पूरी तरह उत्साह में हैं। रानी के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्में रानी चटर्जी के कैरियर को काफी आगे बढ़ायेंगी। रानी खुश भी हैं और उत्साह से भरी भी।


Question/प्रश्नरानी इस साल आपकी तीन बेहतरीन फिल्में ‘पायल’, ‘भईया के ससुरारी में’, ‘सांवरिया आई लव यू’ और ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’ ब्लाक बस्टर फिल्में होंगी, ऐसा सबका कहना है। आप क्या सोचती हैं?


Answer/उत्तरमैं क्या बोलूं, सब कुछ तो आपने ही कह दिया। मैं जानती हूं आपका सवाल मेरे लिए एक काम्पलीमेंट होगा।


Question/प्रश्न ‘पायल’ में आप चुड़ैल बनी हैं। निजी जिन्दगी में भूत प्रेत पर विश्वास है?


Answer/उत्तरहां!.... और आपको बता दूं कि निर्माता जे.पी. सिंह और निर्देशक नंद किशोर महतो की इस फिल्म ‘पायल’ की शूटिंग के दौरान मैं काफी डरी भी हूं।


Question/प्रश्ननिर्मात्री रीना एस. पासी की फिल्म ‘भईया के ससुरारी में’ में आप पहली बार बिरहा सम्राट विजय लाल यादव के साथ काम कर रही है। क्या कहेंगी आप?


Answer/उत्तर विजय लाल यादव जी काफी सुलझे हुए व्यक्ति हैं। उनके साथ काम करके काफी मज़ा आया।


Question/प्रश्नमाना जा रहा है कि आपने ‘पायल’, ‘भईया के ससुरारी में’, ‘सांवरिया आई लव यू’ और ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’ के लिए काफी कड़ी मेहनत किया?


Answer/उत्तर निर्मात्री रीना एस. पासी तथा निर्देशक राजकुमार पांडे की फिल्म ‘भईया के ससुरारी में’ जे.पी. सिंह की ‘पायल’ तथा रामपाल सिंह की ‘सांवरिया आई लव यू’ और जगदीश शर्मा निर्देशित ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’ की डिमांड थी कि मुझे जी जान लगा देना था और मैंने ऐसा किया भी।


Question/प्रश्न क्या आप इन फिल्मों में अपने किरदारों से खुश हैं?


Answer/उत्तरबिल्कुल, खुश हूं। और मैं जानती हूं दर्शकों की ये फिल्में खूब मनोरंजन करेंगी।


Question/प्रश्नआपकी फिल्म ‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’ बीते साल की सबसे बड़ी ब्लाक बस्टर फिल्म थी। इस साल प्रदर्शित होनेवाली फिल्में क्या आपके टाँप वन के चार्ट को बरक़रार रखेंगी?


Answer/उत्तरमैं किसी नम्बर गेम में विश्वास नहीं करती। अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छे निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं। दर्शकों का प्यार मिल रहा है। बस यही काफी है।


Question/प्रश्न‘सांवरिया आई लव यू’ में आप विनय आनंद के साथ नज़र आनेवाली हैं? सेट पर विनय आनंद की शरारतों ने आपको भी कभी परेशान किया?


Answer/उत्तरविनय आनंद के साथ काम करने का मतलब है हंसते-हंसते लोट पोट हो जाना। निर्माता शम्भू पांडे और सी.बी. त्रिपाठी की इस फिल्म की शूटिंग में भी विनय आनंद ने हमें खूब हंसाया। मगर हां काम के समय विनय आनंद इतने सीरियस हो जाते हैं कि पूछिये मत।


Question/प्रश्न‘सांवरिया आई लव यू’ के प्रस्तुतकर्ता हैं जितेश दुबे, जिनकी फिल्म ‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’ ने आपको बीते साल भी टाँप पर रखा । क्या कहेंगी जितेश दुबे के बारे में?


Answer/उत्तरजितेश दुबे जी कमाल के शख्सियत हैं। वह यूनिट के हर सदस्य का पूरा ध्यान रखते हैं। उनके साथ मैं बार-बार काम करना चाहूंगी।


Question/प्रश्न‘रानी एक तरफ आप ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ में मनोज तिवारी की नायिका थीं। दूसरी तरफ ‘पायल’ में आप विक्रांत जैसे नये कलाकार की नायिका हैं और ‘भईया के ससुरारी में’ विजय लाल की नायिका हैं। नये कलाकारों की यह खेप कैसी रही?


Answer/उत्तरबहुत ही बढ़िया अनुभव रहा विक्रांत और विजय लाल यादव के साथ काम करने का। इन कलाकारों के साथ काम करने का मतलब था पूरे प्रोजेक्ट को नयी खूबसूरती देना। मनोज जी के साथ मैंने पहली फिल्म की थी और इस साल भी उनके साथ मेरी फिल्म ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’ जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही है। मैं जानती हूं यह फिल्म सफलता का नया रिकार्ड बनायेगी।


Question/प्रश्नरानी ‘भईया के ससुरारी’ में को आपके फेवरिट निर्देशक राजकुमार पांडे ने निर्देशित किया है। क्या कहेंगी आप?


Answer/उत्तरराजकुमार पांडे जी के साथ काम करने का मतलब है अभिनय का पूरा आनंद उठाना। मुझे प्रसन्नता है कि मैंने राजकुमार पांडे के साथ इस फिल्म में अभिनय किया।


 

 

bhojpuriya cinema readers 20 comments posted (Showing 1 to 10)

मेरा नाम रोहित कुमार गौर है . मै भी बचपन से फिल्मो में भूमिका निभाने का इच्छुक हूँ जब मैंने रानी चटर्जी और पवन सिंह सिंह के साथ देखा तो मुझे आप दोनों का भूमिका बहुत अच्छा लगा मुझे भी एक बार अवसर दीजिये मो.९७६८७६९४९५

Posted by : ROHITKUMAR at 16:24:46 on 2012-05-14

आप रानी कम नमकीन जयादा लगती है ! मनोज तिवारी जी से कहिये की आपके साथ बनारस में एक फुल कामेडी फिल्म बनाये ! भोजपूरी में फुल कामेडी फिल्म आज तक नहीं बनी !जबरदस्त हिट होगी ! हरहर महादेव .

Posted by : umashankar srivastava at 13:10:01 on 2012-03-24

rani ji mai app ke shath aktin shikhna chahata hoo

Posted by : dheeraj at 15:26:36 on 2012-03-01

rani ji mai aap ke shath akting shikhna chahata hoo mai pratapgarh she

Posted by : dheeraj at 15:23:33 on 2012-03-01

bojpuri films me a role

Posted by : Dharmendra kumar at 10:55:21 on 2012-02-07

for bojpuri films one roles you can plllllllllllese mo9627817525

Posted by : Dharmendra kumar at 11:20:46 on 2012-01-31

रानी जी के साथ फिल्मो मे भाई का काम करना चाहता हूँ

Posted by : ajeet kumar maurya at 10:05:20 on 2012-01-12

rani ji ke sath actig me kaam karna chahta hu

Posted by : ajeet kumar maurya at 10:03:28 on 2012-01-12

ही में सचिन कुमार लईके

Posted by : sachinkumar at 11:57:38 on 2011-12-06

रानी जी आफ मुझे बहुत अछे लग्ते हे मे आफ से एक बार बात करा ना चाह्ता हु पिलिज एक बार मुझे कल किज्ए मेरा न । हे ००९७७-९७४४००६९३६

Posted by : Tarun Kumar Karn at 12:17:17 on 2011-10-15

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

‘‘लड़ाई ल अंखियाँ....’’ में पवन सिंह अऊर विराज भट्ट पहली बार एक साथजून में आई ‘‘लड़ाई लऽ अंखिया....’’"मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी" का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू भिखारी ठाकुर की समाजिक चेतना विषय पर संगोष्ठीभोजपुरी सिनेमा में एक सार्थक प्रयास है अचल रहे सुहाग४ मई को रिलीज होगी "सौगंध गंगा मईया के"केबीसी के हॉट सीट पर उदित नारायण३० मार्च को रिलीज होगी ‘राजा जी’‘‘गोरिया के गोरे-गोरे गाल’’ प्रदर्शन बदे तैयारमहुआ के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा ने की शिकायत

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Durga Movie Trailer Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo