नॉन भोजपुरिया लोग भोजपुरी सिनेमा को दूषित कर रहे हैं : राजकुमार आर. पाण्डेय

2011-10-02

Rajkumar R Pandey
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर निर्माता और निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डेय अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म "ट्रक ड्राईवर" को लेकर खासे उत्साहित नज़र आ रहे हैं। राजकुमार आर. पाण्डेय पहले ऐसे भोजपुरी निर्देशक हैं जिन्हें इन्डियन फिल्म डायरेक्टर टेलीविजन असोसिएशन का उपाध्यक्ष बनने का मौक़ा हासिल हुआ है। भारत ज्योति राष्ट्रीय अवार्ड, राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड, बाबा साहब आंबेडकर अवार्ड, पूर्वांचल एकता मंच अवार्ड के विजेता और सहारा समय और यशोभूमि द्वाया किये गए सर्वे में सर्वश्रेठ पोपुलर निर्देशक आंके गए राजकुमार आर. पाण्डेय ने भोजपुरियासिनेमा.कॉम से कुछ बातें शेयर किन। पेश है बातचीत के कुछ ख़ास अंश:


Question/प्रश्नराजकुमार जी, अपनी आगामी फिल्म ट्रक ड्राईवर के बारे में कुछ बताएं।


Answer/उत्तरट्रक ड्राईवर एक पूर्णतया कामर्शियल फिल्म है। फिल्म का सबसे मजबूत पहलू है इस फिल्म का एक्शन और संगीत जिसपर काफी मेहनत की गई है। फिल्म का माध्यम से हमने एक ट्रक ड्राईवर की जिंदगी दिखाने की कोशिश की है, उसके संघर्षशील जीवन को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की गई है।


Question/प्रश्न भोजपुरी फिल्में जैसे जैसे आगे बढ़ रही हैं, वैसे वैसे इस पर अश्लील होने का आरोप बढ़ता ही जा रहा है, आपकी का राय है इसपर।


Answer/उत्तरभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों को छोड़ कर बाकी सभी निर्माता नए होते हैं, और जितने लोग होते हैं, उतनी सोच भी होती है, कुछ इमानदार कोशिश करते हैं जबकि कुछ सिर्फ पैसों के चक्कर में आते हैं। पैसों के चक्कर में लोग ज्यादा फस जाते हैं जिससे यह अश्लीलता का आरोप बढ़ता जा रहा है। इसमें भी उन नॉन भोजपुरिया लोगों की तादाद ज्यादा है जो भोजपुरिया संस्कार और संस्कृति के बारे में जानते ही नहीं हैं।


Question/प्रश्नभोजपुरी फिल्मों में आयटम सांग होना अब एक रूटीन सा हो गया है, माना जाता है कि भोजपुरी फिल्म में आयटम सांग के बिना काम चल ही नहीं सकता। आप का क्या कहना है ?


Answer/उत्तरपआयटम सांग होना ना होना जरूरी नहीं है। जरूरी है कि जो दर्शक आ रहे हैं आपकी फिल्म देखने कि लिए, उन्हें आप इंटरटेनमेंट दे पा रहे हैं कि नहीं। फिल्म मनोरंजन का एक माध्यम है, एक इंसान दुनिया के दौड़ भाग से थक कर फिल्म देखने आता है और उम्मीद करता है कि फलां फिल्म उसका मनोरंजन करेगी। इंटरटेनमेंट के साथ अगर कोई सन्देश दिया जाय तो अच्छी बात है पर अगर आपको सिर्फ सन्देश और उपदेश ही देना है तो बेहतर है कि आप कोई स्कूल, विद्यालय, विद्यापीठह या कालेज खोल लें।


Question/प्रश्नआज जब टी.वी. सीरियल और हिंदी फिल्में भी भोजपुरिया परिवेश में बन रही हैं, हम भोजपुरिया साउथ रीमेक बना रहे हैं। कहाँ तक सही है ये ?


Answer/उत्तरभोजपुरी फिल्मों से पैसा कमाने के चक्कर में कुछ गैर भाषी निर्माता और निर्देशक भी कूद पड़े हैं, जिन्हें ना भोजपुरी परिवेश के बारे में कुछ पता है ना ही इसके संस्कृति के। इन्हें बस शॉट लेना आता है, पर उस शॉट में जान तो भोजपुरिया महक ही ला सकती है जिसके बारे में इन्हें कुछ नहीं पता होता। कम तो हमारे इंडस्ट्री के लोग भी नहीं है तो इन निर्माताओं निर्देशकों के गुण गाते रहते हैं, इनके चरण पादुका लेकर घुमते रहते हैं। मैं नॉन भोजपुरिया लोगों के भोजपुरी में आने के खिलाफ नहीं हूँ, पर अपनी संस्कृति और संस्कार के कीमत पर इनके सफल होने के भी खिलाफ हूँ।


Question/प्रश्नआपने भोजपुरी फिल्म के हर नायक के साथ काम किया है, किसके साथ आपकी सबसे ज्यादा जमती है ?


Answer/उत्तरआम तौर पर नए कलाकारों के साथ करना आसान होता है, उन्हें आप जैसा चाहे वैसा बना सकते है, जबकि पुराने कलाकारों के साथ दिक्कत हो जाती है इस मामले में। जहां तक मेरी अपनी सोच है तो पुराने कलाकारों के साथ काम करने का फ़ायदा यह है कि वह जानते हैं कि मुझे क्या चाहिए जबकि नए कलाकारों को यह समझाने में थोड़ी दिक्कत आती है।


Question/प्रश्नक्या आप मानते हैं कि भोजपुरी फिल्म निर्माताओं फिल्मों के प्रचार प्रसार के प्रति एक दम नीरस हैं ?


Answer/उत्तरबिलकुल, शत प्रतिशत सहमत हूँ आपसे। मैं मानता हूँ कि भोजपुरी फिल्मों का बजट उतना नहीं है कि वह बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार के बारे में सोच पाएं, पर अब प्रचार प्रसार के बिना फिल्म चलाना संभव नहीं। नए निर्माताओं के साथ तो यह बहुत मामूली बात है, उनकी फिल्म बनाते बनते उनकी कमर टूट जाती है और अंत में बस फिल्म को रिलीज करने की लड़ाई होने लगाती है।


Question/प्रश्नअपने बेटे, प्रदीप पाण्डेय के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा है अब तक ?


Answer/उत्तरअभी तक तो सब बढ़िया रहा है, प्रदीप मेहनती लड़का है, किसी भी सीन को करने से पहले उसे बहुत बार पढता है खासकर गानों के फिल्मांकन में तो वह ३०-४० बार वह गाना सुन कर गाने के हिसाब से अपने आप को ढालता है। प्रदीप अपना होमवर्क कर के सेट पर आता है जिससे चीज़ें आसान हो जाती हैं।


 

 

bhojpuriya cinema readers 16 comments posted (Showing 1 to 10)

wow rajkumar ji

Posted by : Makeup artist Reetesh Bind at 13:44:14 on 2012-01-25

राजकुमार सर मै बिपिन ओझा आपका फैन हूँ . सर मैंने दो भोजपुरी फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट लिखा है . पर मुझे एक अछे प्रोडूसर दिरेक्टोर की तलाश है जो इस कहानी पर फिल्म बनावे . इसके गाने भी मैंने ही लिखे हैं .ये अलग बात है की आप मेरी कहानी पसंद करेंगे या नहीं लेकिन मेरी ख्वाहिश है की आप एक बार मुझे अपने पास आने का मौका दें वैसे तो मेरे पास आपका एड्रेस या कोई कांताक्ट नंबर नहीं है बस आपके फोने का इन्तजार रहेगा. मेरा मोबाइल नंबर है ०९९७४३५९२४२

Posted by : BIPIN OJHA at 16:10:46 on 2012-01-12

Respected RAJKUMAR SIR Mai BIPIN BIHARI OJHA, JHARKHAND SE YE MASSAGE LIKH RAHA HUN KI MAINE BHOJPURI FILM KI SCRIPT AUR STOEY LIKHI HAI , AAP EK SAFAL PRODUCER , DIRECTOR HAIN JO TILENT KO ACHHI TARAH PAKADTE HAIN,AAGR AAP MUJHE EK MAUKA DEN TO MAI BHI AAPKE PAAS AA SAKUN KYONKI IS MASSAGE KE AALAWA AAP SE SAMPARK KARNE KA KOI MADHYAM NAHI HAI.MANJIL MILE YA NA MILE YE ALAG BAAT HAI LEKIN RASTE KA GYAN TO AAP HI DIKHA SAKTE HAI . THANK YOU. O997435924 bipin.ojha@yahoo.in

Posted by : bipin ojha at 15:25:49 on 2012-01-01

kya bat hai sir bada handsome dikh rahe hai....

Posted by : prem unique at 05:14:42 on 2011-12-21

Respected RAJKUMAR SIR myself BIPIN OJHA Maine bahut koshis ki aap se sampark karun, aapki company ka adress dhundha nahi mila, lachar hokar mai ye massege likh raha hun mai ek bhojpuri script writer hun aur maine tin script aur gaane likhe hai agar aap is massage ko padhkar koi rasta bataven to mere telant ki pariksha ho sake thank u mera no hai-09974359242 id bipin.ojha@yahoo.in

Posted by : BIPIN OJHA at 11:11:23 on 2011-12-12

sir aap ek producers ke nate ye batane ki kripa karen ki ek aisa writer jo likhta to hai par uski bhavnao ko samajhne wala kai nahi hai.wo kya kare . maine khud 3 bhajpuri script likhe hain gane super hai lekin ye nahi maloom ki kahan jaau? 09974359242 bipin

Posted by : BIPIN OJHA at 11:03:41 on 2011-11-02

pahile अपने के ठीक करी पंडी जी बाद में दूसरा के दोष देहब....नाच न आवे आँगन टेढ़ा

Posted by : www.bhojpurigaane.com at 11:13:01 on 2011-10-09

भोजपुरी में अब तक जितनी भी फिल्म पाण्डेय जी ने बनायी हैं सब एक से एक बकवास है और अश्लीलता से भरी हुई...उपदेश देना बहुत आसन है...ये काफी गंध फैला चुके हैं.

Posted by : amitesh at 00:43:49 on 2011-10-07

Dear all, Please try to maintain be a little respectable in commenting. Use of abusive language is not permitted here. Expressing yourself does not mean using abusive language. Discuss everything here but DO NOT deteriorate the dignity of yourself and the website.

Posted by : Administrator at 21:17:56 on 2011-10-06

THIS COMMENT HAS BEEN MARKED AS SPAM

Posted by : Raghvendra at 20:22:29 on 2011-10-06

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

प्रथम भोजपुरी सिटी सिने अवार्ड 2 जून के"मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर" का मुहूर्तरवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर अवार्डरवि किशन क अनोखा रिकाँर्डके बनी करोडपति का अंतिम एपिसोड कल क्या हम सच में भोजपुरी फ़िल्में बना रहे हैं ?"खेल-खेल में प्यार हो गईल" का मुर्हुत सम्पन्न"जानवर" की शुरूआत‘‘महुआ’’ पर बालाजी टेलिफिल्मस की ‘‘सेनूर माँग टिकुली’’पाखी हेगड़े के मिलल बिहारी अस्मिता सम्मान

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo Aisan Piyawa Song Promo : Achal Rahe Suhaag Teej Song Promo : Achal Rahe Suhaag