
साजन चले ससुराल के सफलता से फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह काफी उत्साहित हैं। इसी उत्साह के साथ प्रेमांशु सिंह अपने नए फिल्म की तय्यारी में लग चुके हैं जिसके निर्माता भी संयोगिता फिल्म्स के आलोक कुमार ही हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से प्रेमांश सिंह ने भोजपुरियासिनेमा.कॉम के लिए कुछ समय निकाला और अपने करियर और भविष्य के बारे में बातें की। पेश हैं उस बातचीत के कुछ प्रमुख अंश :
प्रेमांशु जी, अपने फ़िल्मी सफ़र के बारे में हमें बताएं।
मैंने "हो गईल बा प्यार ओढनिया वाली से" के साथ अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की, इस फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक मैंने काम किया। बतौर सहायक निर्देशक मैंने "हो गईल बा प्यार ओढनिया वाली से" और "हो गईनी दीवाना तोहरे प्यार में" की, जिसके बाद मैंने "भैया के साली ओढनिया वाली" से निर्देशन की कमान संभाली और अब "साजन चले ससुराल" का भी निर्देशन किया है। वैसे मजेदार बात यह है कि यह सभी फिल्म एक ही प्रोडक्शन हाउस "संयोगिता फिल्म्स" की ही हैं।
भोजपुरी फिल्मों पर हमेशा से हिंदी फिल्मों को कॉपी करने का आरोप लगता रहा है, आप का क्या कहना है?
यह आरोप किसपर नहीं लगता है ? यह आरोप तो हिंदी फिल्मों पर भी उतना ही लागू होता है जितना कि भोजपुरी फिल्मों पर। सिंग्हम, गजिनी और वांटेड भी कॉपी ही की गयी हैं। बँगला फिल्मों को ही देखिये, उनकी हालत तो भोजपुरी फिल्मों से बदतर भी है। मैंने हमेशा से दर्शकों को पारिवारिक फिल्म देने की कोशिश की है और आगे भी यही करता रहूंगा।
प्रेमांशु जी, आपको क्या लगता है, भोजपुरी फिल्मों में प्रयोगधर्मी फिल्मों का दौर कब शुरू होगा?
प्रयोगधर्मी फिल्मों की सोच बहुत से निर्माताओं के दिमाग में है, पर तब भी मुझे लगता है कि इन योजनाओं को पूर्ण स्वरूप लेने में अभी भी ३-४ साल का समय है।
खेसारी लाल यादव मुख्य रूप से एक गायक हैं, साजन चले ससुराल में इन्होने अपना डेब्यू किया है, कितना मुश्किल था एक नावोगित कलाकार के साथ काम करना ?
मुझे खेसारी जी के साथ कम कारन में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई, मैंने फिल्म की तय्यरिया बहुत पहले से शुरू कर दी थी। खेसारी लाल यादव को भी हमने २ महीने की एक वर्कशाप करवाई जिसमें उन्होंने इस रोल में अपने आप को ढाला। खेसारी जी ने भले ही पहले फिल्में नहीं की थी, पर म्यूजिक एल्बम में काम करने का अनुभव भी उनके काम आया।
आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है?
मेरे लिए मेरी हर फिल्म ड्रीम प्रोजेक्ट है, क्योंकि मेरा ड्रीम ही निर्देशक बनाने का था।
साजन चले ससुराल के सफलता का श्रेय किसको देंगे?
किसी भी फिल्म की सफलता-असफलता पूरी टीम के ऊपर होता है। साजन चले ससुराल के सफलता का श्रेय मैं अपने पूरे कास्ट और क्रू को देना चाहूंगा ।
आपके इस फ़िल्मी सफ़र में किसने आपका हमेशा साथ दिया?
मेरे दो दोस्त, विकास सिंह और अजय श्रीवास्तव ने मेरी हमेशा मदद की। इन्होने ने ही आलोक कुमार जी से मेरी सिफारिश की थी निर्देशन के लिए। आलोक जी ने भी मेरा हमेशा साथ दिया है। साथ ही मेरी धर्मपत्नी ने भी मेरे हर अच्छे-बुरे समय में मेरा हौसला बढ़ाया है।
CLICK HERE TO READ THIS INTERVIEW IN ENGLISH
1 comments posted (Showing 1 to 1)hiiiiiiii premanshu sir. me pankaj shukla basti ka rahne vala hu lekin me is samay gujrat state me hu me bhi bhojpuri film aur gaano ka bahut saukin hu apki ye film jarur hit hogi kyu ki aapne is film me bahut mehnat ki hai yahi meri bhagvan se dua hai .aur me bhi apke film me kaam karna chata hu .meri umar 20 saal hai me aasha rakhata hu ki aap mujhe ek baar jarur chance denge .me apke reply ka intzar karunga..pankaj shukla you sir
Posted by : pankaj shukla at 15:24:25 on 2011-08-19
Say something
You may like these
Related Bhojpuri Videos
Durga Movie Trailer
Holi Special : Malini Awasthi : Udat Abeer
Rajaji Movie Trailer
Raja Ji Title Song Promo