'रंगबाज' मनोरंजक, एक्शन-थ्रिलर फिल्म है - हैदर काजमी

2010-09-05


जहानाबाद (बिहार) मूल के हैदर काजमी ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की शुरुआत दिल्ली में रंगमंच से की। तत्पश्चात फिल्मों में अभिनय करने की चाहत उन्हें मुंबई खींच लायी। यहां उन्होंने हिन्दी में ‘बॉबी’ (द्वितीय) ‘कजरी’ और ‘पथ’ आदि फिल्मों तथा ‘भारत के शहीद’, ‘अलिफ लैला’, ‘हादसा’ आदि सीरियलों में अभिनय किया। भोजपुरी में बतौर नायक उनकी जल्द आनेवाली फिल्म है ‘रंगबाज’। इस फिल्म में उनकी क्या भूमिका है? हिन्दी में काम करने के बाद उन्होंने भोजपुरी में पदार्पण कैसे किया? आगामी क्या प्लानिंग है उनकी? आइये, कुछेक ऐसे ही सवालों के साथ मिलते हैं हैदर काजमी से:


Question/प्रश्न प्र॰ हैदर काजमी जी, बतौर नायक आपकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘रंगबाज’ आ रही है, इस फिल्म के बारे में कुछ बताइये?


Answer/उत्तर उ॰ जी हां, ‘रंगबाज’ मेरी पहली भोजपुरी फिल्म है जबकि हिन्दी में मैं कई फिल्में कर चुका हूं। मेरी पूर्व हिन्दी फिल्म ‘पथ’ के निर्देशक शिवराम यादव जी ही थे, जो ‘रंगबाज’ के निर्देशक भी हैं। मैं शिवराम जी के साथ पूर्व में काम कर चुका था, इसलिए जानता था कि वह काबिल निर्देशक हैं। फिर जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे अपनी भूमिका बहुत दमदार लगी, लिहाजा मैंने इस फिल्म के लिए ‘हां’ कह दी और इस तरह हिन्दी के बाद इस फिल्म के जरिए मेरी भोजपुरी में एंट्री हो रही है।


Question/प्रश्न प्र॰ ‘रंगबाज’ में आपकी भूमिका क्या है और इसकी मुख्य कहानी क्या है?


Answer/उत्तर उ॰ इस फिल्म में मेरे कैरेक्टर का नाम कृष्णा यादव है, जो एक रफ-टफ किस्म का व्यक्ति है। वह अपनी शर्तों पर जीनेवाला तथा इंसाफ पसंद इंसान है। वह सीधे-सादे व्यक्ति से सीधी-सादी भाषा में तथा गुण्डों से गुण्डों की भाषा में बात करता है। वह आदमी के साथ नाइंसाफी होते हुए नहीं देख सकता। फिल्म की पृष्ठभूमि बिहार पर आधारित है। इसमें कुल 9 गीत हैं, जिनमें से दो गीत सीमा सिंह तथा एक आइटम गीत तस्लीमा शेख पर फिल्माया गया है। फिल्म की नायिका रानी चटर्जी हैं और उन्होंने इसमें बेहतरीन काम किया है। यूं भी रानी एक प्रतिभाशाली अभिनत्री हैं।


Question/प्रश्न प्र॰ ‘रंगबाज’ को आप किस तरह की फिल्म कहेंगे?


Answer/उत्तर उ॰ देखिए, ‘रंगबाज’ एक स्वस्थ मनोरंजक, संगीतमय एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सभी दर्शक वगे हेतु मनोरंजन के पूरे-पूरे मसाले हैं और इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। २९ जुलाई को यह फिल्म रिलीज होगी।


Question/प्रश्न प्र॰ भविष्य में आप किस तरह की भूमिकाएं करना चाहेंगे?


Answer/उत्तर उ॰ वे सभी भूमिकाएं, जो मुझ पर सूट करें और मैं उस किरदार में फिट हो सकूं।


Question/प्रश्न प्र॰ आगामी किस फिल्म की प्लानिंग है आपकी?


Answer/उत्तर उ॰ फिलहाल कुछ योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, जिनमें से एक-दो फिल्में संभवतः शिवराम जी के निर्देशन में ही होंगी। वैसे, अभी निश्चित तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं, क्योंकि अभी तो ‘रंगबाज’ की रिलीज का ही इंतज़ार है। उसके बाद ही कुछ फाइनल करूंगा।


Question/प्रश्न प्र॰ वर्तमान भोजपुरी फिल्मों पर आपका क्या नजरिया है?


Answer/उत्तर उ॰ मेरा मानना है कि आज भोजपुरी सिनेमा को अच्छे प्रतिभाशाली अभिनेताओं की बहुत ज़रूरत है। मैं खासतौर पर कहना चाहूंगा कि यदि कोई व्यक्ति कला की किसी भी विधा में पारंगत है, तो वह अपने विशिष्ट क्षेत्र में उच्च दर्जे का हो सकता है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि वह अच्छा अभिनेता भी हो। मैं सभी फिल्मकारों से विनम्र अनुराधे करूंगा कि भोजपुरी सिनेमा में अच्छे अभिनेताओं को मौका दें, साथ ही अच्छे और सार्थक विषयों पर फिल्में बनाने को प्राथमिकता दे, ताकि भोजपुरी सिनेमा उत्तरोत्तर प्रगति करे।


Question/प्रश्न प्र॰ आप एक थियेटर आर्टिस्ट हैं, कई हिन्दी फिल्में भी कर चुके हैं, ऐसे में क्या आप भोजपुरी में आकर संतुष्ट हैं?


Answer/उत्तर उ॰ बिलकुल,अरे भाई, मैं जहानाबाद (बिहार) का रहनेवाला हूं। भोजपुरी मेरी मातृ भाषा है, लिहाजा भोजपुरी फिल्म करके मैं काफी खुश हूं और आगे भी अच्छी-अच्छी फिल्में करके दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करना चाहता हूं।


Question/प्रश्न प्र॰ भोजपुरी इंडस्ट्री को कोई सन्देश देना चाहेंगे?


Answer/उत्तर उ॰ मैं तमाम निर्माता-निर्देशकों-कलाकारों व तकनीशियनों से भोजपुरी में कहूंगा ‘रऊआ सभे के प्रणाम!’ साथ ही सभी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरी फिल्म ‘रंगबाज’ अवश्य देखें और पूरी ईमानदारी से इसके बारे में अपने विचार दें। अगर फिल्म अच्छी लगे तो अच्छी कहें और यदि खराब लगे तो कमियां बताएं, ताकि भविष्य में सुधार किया जा सके।


 

 

bhojpuriya cinema readers 1 comments posted (Showing 1 to 1)

bhojpuri me maine kabhi music album kiya hai bus mera aagla target hai bhojpuri film me nayak banke aane ka bhagwan chahenge to jald aara hoon bade parde par.thank u allmy friends

Posted by : santosh sudi at 19:08:07 on 2011-08-27

 

bhojpuriya cinema readersSay something

related newsYou may like these

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे कलाम के हाथो "भोजपुरी सिनेमा के पचास साल" किताब क विमोचन"कुर्बानी" के लिए तैयार सुदीप पाण्डेय“राजा जी आइ लव यू” क मुहुर्तखली को भोजपुरी फिल्म में मनोज तिवारी का आमंत्रणजहानाबाद पहुंचा ‘कालिया'पाखी हेगड़े ने शुरू की फिल्म प्रोडक्शन व इवेंट कंपनीसिंगापुरी भोजपुरिया : चुन्नूबाबू सिंगापूरीऔलाद बिहार में स्थगित8 ????? ?? ????? ??? ???? भोजपुरी फ़िलिमन क सबसे बड़ सर्वे, रवि किशन बनलन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

bhojpuri film's video trailersRelated Bhojpuri Videos

Rajaji Movie Trailer Raja Ji Title Song Promo Aisan Piyawa Song Promo : Achal Rahe Suhaag Teej Song Promo : Achal Rahe Suhaag